सिलीगुड़ी : गृहणी की रहस्यमय मौत मामले में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतका के पति विजय प्रसाद, उसकी दो बहने और भांजी शामिल हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड मांगा है।

यहां बताते चलें की बीते सोमवार को शहर के चंपासारी इलाके में एक गृहणी की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया था। मृतका सावित्री शाह का मायका अलीपुरद्वार जिले में है। वर्ष 2021 के 26 अप्रैल को विजय प्रसाद के साथ हुआ। एक वर्ष बाद बीते 17 अप्रैल 2022 को सावित्री ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन मायके वालों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही विजय और उसकी बहने सावित्री पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया करती थी। बीते रविवार की सुबह से ही विजय उसे पीट रहा था। जिसकी जानकारी उसने फोन पर अपने माता - पिता को दिया। कुछ घंटे बाद उसकी मौत होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने बेटी के नाक से खून की धारा बहने, सिर पर चोट के निशान और दाहिना हाथ टूटा हुआ पाया। मृतका के पिता लाल बाबू शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि विजय ने मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की है। जबकि सजा से बचने के लिए हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की जा रही है।

" />
Trending
News / 26th Apr 2023

गृहणी की रहस्यमय मौत मामले में पति समेत पांच गिरफ्तार

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI