Trending
News / 13th Nov 2022

जेबी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों में घमासान हुआ तेज

जेबी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों में घमासान हुआ तेज
-बिपिन बिहारी गुप्ता ने राजेश शाहाबादी पर लगाई आरोपों की बौछार
सिलीगुड़ी। जेबी सेवा ट्रस्ट (कलवार समाज) के ट्रस्टी सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों ट्रस्ट के राजेश प्रसाद शाहाबादी द्वारा अध्यक्ष बिपिन बिहारी गुप्ता पर ट्रस्ट की राशि गबन करने के आरोप के बाद माहौल गर्म हो गया है। इस विषय पर रविवार की शाम चार बजे कलवार भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष बिपिन बिहारी गुप्ता ने राजेश शाहाबादी समेत अन्य लोगों पर आरोपों की बौछार लगा दी। बिपिन बिहारी गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं 2014 से जेबी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद संभाल रहा हूँ। उन्होंने जेबी सेवा ट्रस्ट के राजेश प्रसाद शाहाबादी द्वारा लगाए गए आरोपो का खंडन करते हुए बिपिन बिहारी गुप्ता ने इसका सबूत देने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी 2022 को एजीएम हुआ था। इस दौरान कोषाध्यक्ष द्वारा ट्रस्ट का पूरा लेखा-जोखा रखा गया था। उस ऑफिट रिपोर्ट में सभी सदस्यों को क्लीनचिट दिया गया था। इसके बाद 1988 के बाद पहली बार वोटिंग करके अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में बिपिन बिहारी गुप्ता अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश जी बने। उन्होंने कहा कि ज्ञानप्रकाश जी द्वारा कोषाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पाया कि 7 लाख रुपया राजेश प्रसाद शाहाबादी के नाम पर निकल रहा है। राजेश शाहाबादी ने इस बात की भूल को स्वीकार भी किया। वहीं प्रभात जायसवाल के ऊपर भी 1 लाख 51 हजार रुपये की देनदारी है। उन्होंने बताया कि 22 मई को नए कमिटी का चुनाव सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि राजेश प्रसाद शाहाबादी ने ट्रस्ट के बैंक खाते से अपना नंबर लिंक करा लिया है। श्री गुप्ता ने फ्लेट खरीद में हुए गबन की बात को निराधार बताते हुए कहा कि यह बोर्ड की मीटिंग में आपसी सहमती से पास करके बोर्ड ऑफ ट्रस्ट द्वारा पारित करके खरीद किया गया है।

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI