मिरिक। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहाड़ के लोगों के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक संपदा से बेपनाह प्यार करती हैं। तभी तो मुख्यमंत्री पहाड़ के दौरे पर हमेशा आती रहती हैं। वे यहां सिर्फ आती ही नहीं हैं, बल्कि कुछ ना कुछ सौगात लोगों को देकर जाती है। लेकिन, इस बार मुक्चयमंत्री का दौरा पारिवारिक होगा। मुख्यमंत्री के परिवार की रिश्तेदारी जल्द ही पहाड़ में होने वाली है। उसी रिश्तेदारी के सिलसिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह दिसंबर को कर्सियांग आएंगी।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कर्सियांग की रहने वाली दीक्षा छेत्री की शादी ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी के बेटे आवेश बनर्जी के साथ हो रही है। इसी शादी के लिए ममता बनर्जी कर्सियांग आएंगी। आवेश पेशे से डॉक्टर हैं। आवेश और दीक्षा की शादी काफी पहले तय हो चुकी है। इससे पहले दार्जिलिंग दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिया था कि पहाड़ से उनका पारिवारिक रिश्ता कायम होगा। कर्सियांग आने पर मुख्यमंत्री द्वारा सात और आठ दिसंबर को सिलीगुड़ी में प्रशासनिक बैठक भी किये जाने की संभावना है।

" />
Trending
News / 18th Nov 2023

भतीजे आवेश की शादी में भाग लेने 6 दिसंबर को कर्सियांग आएंगी मुख्यमंत्री

मिरिक। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहाड़ के लोगों के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक संपदा से बेपनाह प्यार करती हैं। तभी तो मुख्यमंत्री पहाड़ के दौरे पर हमेशा आती रहती हैं। वे यहां सिर्फ आती ही नहीं हैं, बल्कि कुछ ना कुछ सौगात लोगों को देकर जाती है। लेकिन, इस बार मुक्चयमंत्री का दौरा पारिवारिक होगा। मुख्यमंत्री के परिवार की रिश्तेदारी जल्द ही पहाड़ में होने वाली है। उसी रिश्तेदारी के सिलसिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह दिसंबर को कर्सियांग आएंगी।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कर्सियांग की रहने वाली दीक्षा छेत्री की शादी ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी के बेटे आवेश बनर्जी के साथ हो रही है। इसी शादी के लिए ममता बनर्जी कर्सियांग आएंगी। आवेश पेशे से डॉक्टर हैं। आवेश और दीक्षा की शादी काफी पहले तय हो चुकी है। इससे पहले दार्जिलिंग दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिया था कि पहाड़ से उनका पारिवारिक रिश्ता कायम होगा। कर्सियांग आने पर मुख्यमंत्री द्वारा सात और आठ दिसंबर को सिलीगुड़ी में प्रशासनिक बैठक भी किये जाने की संभावना है।

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI