Trending
News / 30th Nov 2022

घर से दंपति के शव बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस

सिलीगुड़ी:- सिलीगुड़ी नगर के वार्ड नंबर 18 में एक घर से दंपति के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत दंपती के नाम उज्जल कुमार सिन्हा व देबलिना सरकार सिन्हा बताया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उज्जल 2013 में शादी के बाद से ही अपनी ससुराल में रह रहा था। बताया गया कि उज्जल पेशे से प्राइवेट ट्यूटर हैं और देवलीना आर्ट टीचर हैं।
बुधवार सुबह घर से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद वे दरवाजा खोलकर अंदर चले गए। उज्जवल सिन्हा की बॉडी बेड पर पड़ी हुईथी और देवलीना देवी की बॉडी फर्श पर थ। उसके बाद इसकी सूचना सिलीगुड़ी थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद किया। हालांकि दोनों ने आत्महत्या की या फिर कोई और घटना यह रहस्य बना हुआ है। घटना की खबर पाकर वार्ड पार्षद संजय शर्मा इलाके में गए। मृतका देवलीना सरकार सिन्हा की मां शिप्रा सरकार ने बताया कि दोनों सुबह 11 बजे के करीब घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकलते थे। लेकिन आज जब नहीं निकले, तो संदेह हुआ तो बड़ी बेटी को बताई। उन्होंने आकर आवाज लगाई लेकिन आवाज नही आई तो दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ने के बाद उज्जवल एक  बेड पर और देबलिना  एक जमीन पर पड़ा पाया गया।

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI