रंगपो। पश्चिम सिक्किम के लंगांग के खिलाड़ी श्री गणेश कुमार सुब्बा को प्रतिष्ठित डाॅ. बी.आर. अंबेडकर पुरस्कार प्राप्त कर सिक्किम वापसी के क्रम में राज्य के प्रमुख प्रवेश द्वार रंगपो में विभिन्न संघों, खिलाड़ियों, वार्ड पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पुरस्कार समारोह 3 दिसंबर को नई दिल्ली में डाॅ. बी.आर. अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।

गणेश कुमार सुब्बा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिक्किम का प्रतिनिधित्व किया है। अपने खेल प्रयासों के अलावा श्री सुब्बा एक शिक्षक हैं, जो गेजिंग  के पास बायडुंग सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर, विशेषकर सिक्किम में, आर्म रेसलिंग और स्ट्रेंथ लिक्रिटंग खेलों के विकास और उन्नति में सक्रिय रूप से योगदान दिया है।

ओलंपिज्म और सामाजिक न्याय के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए यह फाउंडेशन संयुक्त राष्ट्र के साथ एक अद्वितीय दर्जा रखता है। यह पुरस्कार खेल में असाधारण योगदान को मान्यता देता है। स्वागत समारोह में अपने संबोधन के क्रम में श्री सुब्बा ने पुरस्कार राज्यवासी और खेल प्रेमियों को समर्पित करते हुए अपने परिवार, विभिन्न व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों और सिक्किम सरकार के प्रोत्साहन के लिए उनके अटूट समर्थन को स्वीकार किया।

श्री सुब्बा ने इस बात पर जोर दिया कि यह पुरस्कार एक खिलाड़ी के रूप में उनके प्रयासों की स्वीकृति और युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। वह इसे खेल के क्षेत्र में अपना काम जारी रखने की प्रेरणा के रूप में देखते हैं। वर्तमान में आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव और यूनाइटेड आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ सिक्किम के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत, श्री सुब्बा ने इस क्षेत्र में आर्म रेसलिंग और स्ट्रेंथ लिक्रिटंग को बढ़ावा देने के लिए पहल और प्रतियोगिताओं को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

" />
Trending
News / 6th Dec 2023

पुरस्कार लेकर नई दिल्ली से लौटे गणेश सुब्बा का किया गया भव्य स्वागत

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI