Trending
News / 22nd May 2023

जंगपाना चाय बागान में मे फेयर रिसोर्ट का किया गया उद्घाटन 

कर्सियांग धीरे -धीरे विश्व के पर्यटकीय मानचित्र में दिखेगी : अनित थापा 

कर्सियांग से मुरारी लाल पंचम।

गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए )के प्रमुख कार्यपाल अनित थापा ने कर्सियांग महकमें के जंगपाना चाय बागान में निर्मित मे फेयर रिसोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया।
इसके संदर्भ में प्रमुख कार्यपाल अनित थापा ने बताया कि मे फेयर रिसोर्ट इस क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा। जंगपाना जैसे दुर्गम स्थान में मे फेयर रिसोर्ट का  संचालन होगा कहकर कल्पना भी करने की विषय नहीं था।परंतु दुर्गामी सोंच के कारण आज एक प्रसिद्ध रिसोर्ट संचालन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि रिसोर्ट के संचालन से क्षेत्र का आर्थिक विकास तो होगा ही,इसके अलावा इस क्षेत्र में पर्यटकों के आगमन की संभावना भी व्याप्त होगी।
कर्सियांग क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में रिसोर्ट का बड़ा ही महत्व है। कर्सियांग आसपास स्थापित किये गये यह दूसरा रिसोर्ट है। इस प्रकार के सेवाओं से क्षेत्र को आर्थिक प्रगति में सहयोग पहुंचायेगा। रोजगार का अवसर हमारे भाई-बहनों को प्राप्त होगा। चालकों की आमदनी बढ़ेगी। स्थानीय कृषकों द्वारा उत्पादन किये जाने वाले जैविक वस्तुओं को उचित मूल्य प्राप्त होगा। परंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि  कर्सियांग धीरे -धीरे विश्व के पर्यटकीय मानचित्र में दिखेगी।
उन्होंने कहा कि रिसोर्ट दिखाने वाली वस्तु है तो चाय बागान का मनोरम दृश्य,यहां के बागान का जीवन,जैविक खेती पर्यटकों के लिए जिज्ञासा का विषय अवश्य बनेगा। कर्सियांग क्षेत्र धीरे -धीरे प्रगति के मार्ग में चलने लगा है। एक दिन कर्सियांग भी दौड़ने वाला बन जायेगा। पलायन होकर जानेवाले भाईयों को इस रिसोर्ट में नौकरी मिला है। एक कर्मचारी ने कहा कि घर का खाना (भोजन )खाकर नौकरी कर पाना मेरे लिए एक बड़ी बात है।

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI