Trending
News / 4th Dec 2022

किरायेदार ने गला रेत कर मालकिन को उतारा मौत के घाट

सिलीगुड़ी : किराये को लेकर हुए विवाद में युवक ने मकान मालकिन का गला रेत दिया। वहकी मौत हो गई। वहीं मकान मालिक के पेट मे छुरा गोद कर मौत से लड़ने के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। बीते शनिवार की देररात यह घटना शहर के एक नंबर वार्ड अंतर्गत बीआर अम्बेडकर कॉलोनी में घटी है। जानकारी के मुताबिक विकाश पंजियार नामक एक युवक मोहम्मद शहजाद के मकान में किराए पर रहता था। करीब आठ महीने का किराया बकाया हो चला था। किराये को लेकर पिछले कुछ दिनों से मालिक के साथ उसका विवाद चल रहा था। शनिवार की रात भी विकाश और शहजाद व उसकी पत्नी गंगा छेत्री के साथ शुरू हुआ। फिर हाथापाई शुरू हुई। आरोप है कि उसी क्रम में विकाश धारदार चाकू से मालकिन गंगा और शहजाद पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को खून से लथपथ स्थिति में मौके पर छोड़ फरार हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंगा को मृत घोषित किया। वहीं शहजाद का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति बजी गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस के साथ कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच के बाद उन्होंने कहा कि हमलावर फरार है। उसकी तलाश शुरू की गई है। घटनास्थल से कई सुराग हाथ लगे हैं।

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI