Trending
Sports / 11th Nov 2022

बच्चों के लिए मसीहा से कम नहीं है यह वर्दीवाला

बच्चों के लिए मसीहा से कम नहीं है यह वर्दीवाला
-पुलिस की व्यस्ततम कार्यशैली के बावजूद इनके लिए समय निकालते हैं सूरज छेत्री
सिलीगुड़ी से संजय साह की रिपोर्ट : आमतौर पर पुलिस का नाम लेने से बच्चों के बीच भय का माहौल पैदा हो जाता है। लेकिन एक ऐसा भी पुलिसवाला है, जिसको अपने बीच पाकर बच्चे उनसे अपना सुख-दुख की बातें भी साझा करते हैं। बदले में यह पुलिस वाला बच्चों को फुटबॉल की मुफ्त कोचिंग देता है। उनके लिए जर्सी का इंतजाम भी करता है। हम बात कर रहे हैं सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत साइबर क्राइम के सब इंस्पेक्टर सूरज छेत्री की। सूरज छेत्री के लिए सुबह का समय जरूरतमंद बच्चों के बीच बीतता है। दागापुर मैदान में बच्चों को वे मुफ्त में फुटबॉल के गुर सिखाते हैं। इसके बाद जो समय बचता है, उसमें उनसे सुख-दुख की बातें भी शेयर करते हैं। बच्चों के दुख को सूरज दा अपना दुख समझते हैं और निवारण के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन बच्चों ज्यादातर जरुरतमंद और आदिवासी समुदाय के हैं। सूरज दा बच्चों को स्कूल जाने की प्रेरणा देते है। उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर बच्चों को पिकनिक पर भी ले जाते हैं। बच्चे भी सूरज दा के कायल हैं। वे अपने दुखों को सूरज दा से शेयर करते हैं। जहां तक संभव हो, सूरज दा इसके निराकरण का उपाय करते हैं।

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI