सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को एक बार फिर जलापूर्ति व्यवस्था बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर तीन, पांच और छह समेत विभिन्न वर्गों में सुबह जलापूर्ति नहीं हुई। इससे पानी लेने के लिए अपने डिब्बे व बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते रहे। पिछले सप्ताह शुक्रवार की शाम तथा शनिवार को दोनों समय जलापूर्ति नहीं होने से वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ था।  लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ-कुछ वार्डों में प्राय: जलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहती है। कभी सुबह होता है तो, कभी शाम को पानी आता है। वार्डों के निचले इलाकों में कुछ देर के लिए जलापूर्ति हो भी जाता है, जबकि उपरी इलाकों में जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से दयनीय है। जलापूर्ति नही होने से मजबूरी में कुएं का पानी पीने को विवश होना पड़ा रहा है।

" />
Trending
News / 27th Dec 2022

शहर में बाधित हो रही जलापूर्ति, पेयजल के लिए लोग परेशान

Leave a comment

Newsletter

Email subscription is an opportunity to receive an interesting newsletter from our website

Trending

We are not about too much noise and too little content. We are about in-depth information and analysis on all issues and developments in society and in the field of art, culture, sports, read more

© All Rights Reserved. Designed by NETDEMI